न्यूरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाक मरौरी के क्लस्टर न्यूरिया हुसैनपुर में हौसला प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार गौतम एवं परियोजना अर्थशास्त्री जे सी जोशी व जिला मिशन प्रबंधक लालचंद जी के द्वारा संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया गया जिसमें जिसमें विद्या को संकुल स्तरीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया उर्मिला को सचिव बनाया गया तथा कविता को कोषाध्यक्ष बनाया गया जिसमें सीनियर सीआरपी द्वारा संकुल स्तरीय गठन पर विस्तार से बताया गया कि आने वाले समय में अन्य योजनाएं संकुल के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी इस मौके पर समूह की दीदी ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं नसीम अहमद वर्षा गंगवार पुष्पेंद्र कुमार रवि नेगी ब्लॉक मिशन मैनेजर आदि उपस्थित रहे। सुमित राठौर