न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम हुलकरी ढकिया निवासी सर्वजीत सिंह ( 40) धान की फसल में कीटनाशक दवा लेकर वाईक द्वारा मझोला से घर वापस आ रहे थे इस बीच टनकपुर हाईवे पर स्थित ग्राम एडबारा के निकट रोहलखण्ड डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की पीलीभीत की ओर तेजगति लापरवाही से टनकपुर जा रही बस चालक ने वाईक चालक के सामने से जोरदार टक्कर मार टक्कर इतनी जोरदार टक्कर लगते ही सर्वजीत सिंह के सिर से काफी खून बह गया था जिसके कारण वाईक चालक सर्वजीत सिंह की मौके पर ही मौत होगी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर घटना स्थल पर जमा होगे राहगीरों ने घटना की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी पुलिस के आने से पहले ही बस चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गये सूचना पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार फौर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए पुलिस ने बस व वाईक को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक की पत्नी का नाम परवजीत कौर है इनकी बेटी का नाम अमृत कौर जो 18 वर्ष की है उनके बेटे का नाम सुखमन सिंह जो 16 वर्ष के हैं मृतक सर्वजीत सिंह पेशे से कृषक फार्मर थे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है