उझानी | नगर के नवीन गल्ला मंडी समिति में युवक की मौत के बाद मृतक की मां ने मंडीकर्मी समेत पाँच लोगों पर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाँच अगस्त को उझानी नगर के बाईपास पर स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एसएस कोल्ड स्टोरेज के पीछे गली नम्बर दो में रहने वाले रोहित पुत्र स्व० संदीप की मौत हो गई थी । मृतक की माँ सरिता देवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उझानी नवीन मंडी समिति में सहायक ओमप्रकाश (55) पुत्र बाबूराम ने उसकी जमीन की वसीयत धोखे से करा ली जब उसका बेटा रोहित उनसे पूछने गया तो ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम ने अपने लड़के ललित (35) व अपनी पत्नी शांति देवी (52) वर्षीय निवासी एच०एस० कोल्डस्टोरेज के पीछे गली नं० दो शास्त्री नगर थाना सिविल लाइन बदायूं व दो अन्य लोगों ने मारा पीटा । दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि पाँच अगस्त को मंडी समिति सहायक ओमप्रकाश ने उसके बेटे रोहित को उझानी नवीन गल्ला मंडी समिति में फैसले के लिये बुलाया जहां ओमप्रकाश, बाबूराम, ललित, शांती देवी निवासी एसएस कोल्ड स्टोरेज के पीछे गली नं० दो थाना सिविल लाइन बदायूं व थाना कादरचौक के ग्राम भूड़ा भदरौल निवासी भगवन्त ने उसके बेटे रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी थी ।आज अदालत के आदेश पर ओमप्रकाश, ललित, शांती देवी, बाबूराम व भगवंत के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा मे मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस जांच कर रही है।