डग्गामार वाहनों के विरोध में प्राइवेट बसों का चक्का जाम रहा,बसों का संचालन बन्द होने से यात्री परेशान रहे

WhatsApp-Image-2022-08-28-at-6.40.25-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन द्वारा एवं चालक परिचालकों द्वारा प सुबह 6:00 बजे से ही अपने बसों को रोक दिया गया ।बदायूं उसावा, बदायूं उसैत,बदायूं बिल्सी, इसलामनगर, बदायूं आंवला गहनी, बदायूं सहसवान बबराला ,बरेली उसावा, बदायूं कादरचौक, बदायूं कछला, की ओर जाने वाली प्राइवेट बस स्टैंड की बसें डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में चक्का जाम किया गया ,इस अवसर पर जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की हम लोग शासन व प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके है। परंतु यह अनाधिकृत वाहन टेंपो जिनके की परमिट ठेका गाड़ियों के है। जिनको की एकमुश्त सवारी ले आ जाने की परमिशन है। परंतु यह लोग अनाधिकृत रूप से सवारी पीकिंग डाउन एंड सैटिंग डाउन करते हुए चलते है। ,परंतु इसके बावजूद भी यह वाहन अपने स्टैंड से ना चलकर पूरे शहर में हर चौराहे से भरे हुए देखे जा सकते है।अभी कुछ दिन पूर्व प्रदेश शासन द्वारा अवैध स्टैंड के विरुद्ध संचालन रोकने की कार्रवाई की गई थी तब इनका संचालन रुक गया था परंतु सावन के महीने से उन्होंने हर जगह से सवारी भरना शुरू कर दी और इनमें एक बढ़ोतरी और हुई है। ईको मारूति गाड़ी जिन पर कोई भ परमिट नहीं है। ,उनको सवारी ले जाने की अनुमति नहीं है। और प्राइवेट के रूप में पास है। परंतु वह भी निर्बाध रूप से सवारी हर चौराहे से भर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

और हम लोग जो प्रतिमाह लगभग ₹7000 महीना टैक्स देते है। व नगर पालिका को ₹50 प्रति गाड़ी प्रति चक्कर कर देते है। हमारे रोजी रोटी पर उसका बहुत बड़ा फर्क पड़ा है। और हम लोग टैक्स निकालने की स्थिति में भी नहीं है। और हमारे स्टाफ व डीजल तक के पैसे नहीं आते है। इसी कारण आज स्टाफ ने सारे रूट की बसें संचालित नहीं की, जिला बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव मुर्तजा हित खान ने कहा की हम बस आपरेटर की एक ही मांग है। की इन वाहनों का स्टैंड तय किया गया है। प्रशासन द्वारा यह वहीं से चले ककराला की ओर जाने वाले वाहन मंडी समिति, से दातागंज की ओर जाने वाले वाहन विद्यानंद चौराहे ,से उझानी कादरचौक की ओर जाने वाले वाहन लालपुल श्मशान घाट से, बिसौली की ओर जाने वाले वाहन विद्यानंद चौराहे से संचालित हो ।अपराहन 3:00 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोहेल अहमद अहमद और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्तार स्टैंड पर आए और उन्होंने मालिकों स्टाफ के समक्ष यह आश्वासन दिलाया कि 1 हफ्ते के अंदर अंदर इन वाहनों का संचालन अपने स्टैंड पर सुनिश्चित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर पुलिस उपाधीक्षक संतोष मिश्रा से जिला बस आपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओंकार सिंह की फोन पर वार्तालाप हुई उन्होंने भी आश्वासन दिया कि यह जगमोहन निश्चित रूप से रोक दिए जाएंगे और ठेका परमिट वाहन है। इनको इनके नियति स्टैंड से संचालित करवाया जाएगा ।इस अवसर पर राजीव जैन, भरत गुप्ता, शमशाद हुसैन ,गुड्डू खान रामेश्वर दयाल, प्रकाश चंद, गुप्ता, राजीव गुप्ता, शराफत मियां, हसन खा, दिनेश गौड़, अभय कुमार, परवेज मियां आदि सैकड़ों स्टाफ को मालिकान उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के उपरांत सभी रूटों पर बसों का संचालन यथावत शुरू किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights