670 युवा गंगा को करेंगे प्रदूषण मुक्त

47f4a94d-589c-4c9b-8eb3-9764a9412939
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत गंगा दूतों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया, जिसमें महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह एडवोकेट, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, एवं डीपीओ नमामि गंगे परियोजना अनुज प्रताप ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
    मुख्य अतिथि के रूप में हरिप्रताप सिंह ने  युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारी मां हमारा पालन पोषण करती है उसी प्रकार गंगा मां हमें जल जीवन और अनेकों प्रकार के खनिज लवण प्रदान करती है, अतः हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर गंगा मां को निर्मल और अविरल बनाने हेतु अपने  सतत प्रयास करें। उन्होंने कहा हमारे जनपद की 114 किमी की सीमा गंगा नदी के किनारे है, जो हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि हमें गंगा मां की सेवा  करने का अवसर मिला है, अतः सभी युवाओं का दायित्व है कि वो गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने को संकल्पित हों और उनसे प्राप्त जल, खनिज लवण और उनके किनारे पर उपस्थित औषधियों का अपने जीवन में प्रयोग करें।
    जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने इस प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय की विशेष परियोजना नमामि गंगे के अन्तर्गत 5 विकास खंडों के 670 युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हे गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के कार्य में लगाया जा रहा है। ये युवा गंगा को अविरल और निर्मल बनाने हेतु जागरुकता का कार्य करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही युवाओं के प्रोत्साहन हेतु नमामि गंगे क्षेत्र में गंगा स्पोर्ट्स लीग और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी, जिसमें युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा।
  इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अनुज प्रताप सिंह डीपीओ नमामि गंगे, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य अखिलेश सिंह,  कुंवर देवेंद्र गंगवार प्रमुख प्रशिक्षक, श्याम सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, राहुल यादव,प्रशांत कुमार, ऋषभ ठाकुर, अभिषेक कुमार, संचित सक्सेना, महिमा सिंह, रोली देवी, आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर एवन पुरी, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ममता कुमारी, लक्ष्मी देवी, साधना कुमारी, अमित गुप्ता, सचिन चौहान, प्रभात कुमार आदि युवा प्रेरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
    कार्यक्रम का संचालन रवेन्द्र पाल सिंह एवं अतिथियों का आभार अनुज प्रताप सिंह डीपीओ ने व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights