प्राचीन दुर्गा मन्दिर मार्ग को मांस मछली से मुक्त कराने को ज्ञापन दिया

WhatsApp-Image-2022-08-23-at-7.24.08-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला कबूलपुरा में स्थिति प्राचीन दुर्गा मन्दिर के मार्ग को अण्डा मांस मछली से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पिछले कुछ वर्षों में मन्दिर के निकट लगातार मांस मछली की दुकानें बढ़ती जा रही है ऐसे में मोहल्ला कबूलपुरा निवासी ने एकत्रित होकर हिजाम युवा वाहिनी के साथ मिलकर मन्दिर मार्ग को मांस मछली से मुक्त कराने के लिए कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने संगठन की ओर से सम्भव मदद का भरोसा दिया है वार्ड में हिन्दुओं की स्थिति अल्पसंख्यक है इसी बात का फायदा उठाकर आए दिन हिन्दू स्थलों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के ही होली चबूतरे पर भी दबंग सलीम द्वारा अवैध कब्जा किया जा चुका है।
स्थानीय प्रशासन को पूर्व में भी कई बार जानकारी दी गई है परन्तु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, जिला मंत्री राजा साहू, अमित कश्यप, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू, नगर मंत्री शिवओम मथुरिया, रामू यादव, पुष्पेन्द्र मौर्य, श्याम, शिवम आदि कार्यकर्ताओं के साथ साथ ताराचंद्र साहू, नीलम साहू, राजेश साहू, राजेन्द्र, राजरानी,मीरा, राधा, मिथलेश,शकुंतला, हेमवती, सावित्री आदि कबूलपुरा निवासी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights