कांग्रेस ने चौपाल लगा कर जनता से महंगाई पर चर्चा की

WhatsApp-Image-2022-08-23-at-7.21.42-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के पटेल चौक, उझानी ब्लॉक के ग्राम रहीमुद्दीन नगर आसफपुर ब्लाक के ग्राम भूड एवं बिसौली ब्लाक के ग्राम रोशनी नगर, कॉन्ग्रेस पदाधिकारियों द्वारा महंगाई पर चर्चा की गई, शहर के पटेल चौक पर राम सिंह के ढाबे पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह महासचिव श्री राम रतन पटेल एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया द्वारा महंगाई पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और चर्चा करते हुए लोगों ने स्वीकार किया की महंगाई वास्तव में इतनी बढ़ गई है कि आम वस्तुएं आमजन के जेब से बाहर हैं। शहर के ही मोहल्ला नेकपुर में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने महिलाओं से महंगाई की चर्चा की। इसी क्रम में ब्लॉक उझानी के ग्राम रहीमुद्दीन नगर में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना चौहान जी ने महिलाओं के बीच बैठकर महंगाई पर चर्चा की और महिलाओं ने बताया थी जो हमें पहली बार में फ्री गैस सिलेंडर मिला था उसके बाद हमारी जेब में इतनी ताकत नहीं हुई कि हम दोबारा उसको भरवा सकें क्योंकि उसकी भरवाने की कीमत हमारी पहुंच से बाहर हो गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी क्रम में ब्लॉक आसफपुर के ग्राम भूड में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव महासचिव किशन वीर मोरिया और सचिव श्री नुसरत अली जी ने महंगाई पर लोगों से चर्चा की। इसी क्रम में जिला कांग्रेस के महासचिव लोकपाल सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने ग्राम रोशनी नगर में लोगों से महंगाई पर चर्चा की चर्चा कर ते हुए लोगों को आवाहन किया कि 4 सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में एक महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की गई है जिसमें की बदायूं जनपद से हमेशा की तरह बहुत बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और जिस तरीके से जाना होगा उसके बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 25 अगस्त को एक बैठक बुलाई गई है जिसमें कि कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष ओमकार सिंह भाग लेंगे उसके उपरांत रैली में जाने के लिए जो भी कार्यक्रम होगा वह कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights