बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई पर चर्चा चौपाल लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कादरचौक के अध्यक्ष श्री ओमवीर शाक्य, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुनींद्र कनौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राम रतन पटेल के साथ सिरसा दवरयी में कौशल कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसा की चौपाल पर कांग्रेस जन और ग्रामीणों के साथ बैठकर महंगाई पर चर्चा की ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के आसफपुर ब्लाक के ग्राम दूनपुर में लोगों से महंगाई पर चर्चा की ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और विधानसभा बिसौली के प्रभारी श्री लोकपाल सिंह मीडिया कांग्रेस के आकाश पाठक एवं एवं अन्य कांग्रेस जनों के साथ बिसौली में बैठकर चर्चा की ,और लोगों को आवाहन किया की दिनांक 4 सितंबर को होने वाली महंगाई के विरोध में रैली रामलीला मैदान दिल्ली पर अखिल भारतीय कांग्रेस के द्वारा आयोजित की जा रही है उसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।