न्यूरिया। नगर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण की बेहतरीन तरीके से झांकियां सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई जगह जगह पर कस्बे वासियों ने फूल बर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया शोभा यात्रा नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में स्थित श्रीमाधव कृष्ण मंदिर से शुरू होकर शोभा यात्रा मेन चौराहा पर पहुँची फिर महोफ मार्ग से गुजरती हुई मोहल्ला मोहम्मद यार पहुंची वहां से स्टेशन रोड पर होते हुए पुनः महोफ मार्ग आ गयी फिर शोभा यात्रा न्यूरिया अड्डे पर पहुंच गई थाने के सामने गुजरते गुरते हुए नई बस्ती पहुंची वहां पर लोगों ने फूल बर्षा कर भव्य स्वागत किया शोभायात्रा वहां से वापस होकर श्री माधव कृष्ण मंदिर में राधा कृष्ण की झांकियों का समापन किया गया ! राधा कृष्ण की झांकी के साथ शंकर बाबा काली माता आदि की झांकियां साथ में थी इस बार बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा के साथ नगर के प्रमुख नगर पंचायत सभासद हरद्वारी लाल शिवचरण लाल शर्मा राजीव कुमार गुप्ता तथा राकेश कुमार गुप्ता रितिक गुप्ता डॉ हरीश गुप्ता मोनू पंडित पवन अग्रवाल रामू गुप्ता चन्दन मुकेश बन्टी गुप्ता अनूप विकास आदि शामिल थे सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी मनोज कुमार कस्बा इंचार्ज देवेन्द्र कुमार दीवान शाहिर हुसैन पुलिस फोर्स साथ झांकियों के साथ रहे रिजवान खान