बदायूं । शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर से होने जा रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों लेकर नाधा के सुपर मार्केट में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । आत्मीय परिजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई । महेश चंद्र को यज्ञ का संयोजक बनाया गया । गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र से जिला संयोजक नरेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में परिब्राजक सचिन देव , रामचंद्र प्रजापति , सुखपाल शर्मा , रघुनाथ सिंह , सत्यपाल नाधा पहुंचे । गायत्री महायज्ञ की भव्यता को लेकर गायत्री शक्तिपीठ से पहुंची टीम ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी । महेश चंद्र सर्राफ को संयोजक , रामवीर सिंह यादव व पुष्पेंद्र सह संयोजक , श्रीमती विमला, मधुशाला, वधूवाला, डौली कलशयात्रा, अशोक कुमार गुप्ता , पंकज गुप्ता कोषाध्यक्ष , बॉबी गुप्ता भोजनालय प्रमुख , महेश चंद्र गुप्ता , दिनेश चंद्र गुप्ता प्रचार प्रसार , रामभरोसे लाल , अनेक सिंह फौजी और यादराम बुनकर सुरक्षा व्यवस्था , दिनेश चंद्र , राजपाल गुप्ता यज्ञशाला प्रमुख , उपदेश गुप्ता , सुभाष गुप्ता स्वच्छता व्यवस्था , महेश गुप्ता , अजय पाल , पप्पू गुप्ता क्रय समिति , भूपेंद्र व सुमित मीडिया प्रभारी , उपदेश कलशयात्रा प्रभारी , महेश चंद्र टोली व्यवस्था , उपदेश, कपिल व रतन गुप्ता को मंच व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।