कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वी जयंती पर उन्हें याद किया

WhatsApp-Image-2022-08-20-at-6.53.31-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री की 78 वी जयंती पर उनको नमन करते हुए उनकी याद में वृक्षारोपण जिला कांग्रेस कार्यालय ,एवं ग्राम सिरसा ठेर के मंदिर पर 10 वृक्ष रोपण करते उनकी जयंती पर उनको याद किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय से और ग्राम सिरसा ठेर तक एक शांति मार्च का भी आयोजन हुआ जो कि सिरसाठेर के मंदिर पर आकर समाप्त हुआ जहां पर की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई की। उसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की 9 मई 1989 को अपने स्वर्गीय जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार चौहान के साथ मुझे भी राजीव गांधी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ और इस मीटिंग में एक ऐसी घटना हुई कि हमारे एक कार्यकर्ता ने जब राजीव गांधी हम लोगों से मुलाकात करके जा रहे थे तो उनके मुडने के बाद उसने चरण स्पर्श किया तो उनके कमांडो ने उसको बहुत तेजी से धक्का दिया , तब तक राजीव जी घूमे नहीं थे राजीव गांधी जी रुके और उन्होंने अपने कमांडो को बहुत उ क्रोधित अवस्था में डाटां .और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मैं यह अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा और उन्होंने अपनी जान भी सुरक्षा की परवाह न करते हुए भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में माला डालने वाले आतंकवादियों द्वारा की गई जिससे कि पूरा देश स्तब्ध रह गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अंकित चौहान श्री राम रतन पटेल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कंप्यूटर में देश पूरी तरीके से गुजर रहा है यह देन राजीव गांधी की थी और तत्कालीन विपक्ष के लोगों ने इस कंप्यूटर प्रणाली का विरोध करते हुए लोकसभा तक बैलगाड़ी में चलकर अपना विरोध प्रदर्शित किया था ।जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह उपाध्यक्ष उपासना सिंह ने कहा कि पंचायती राज राजीव गांधी की देन है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किया वह हम सबको आज महसूस हो रहा है ।sc-st विभाग के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा की आज देश जिस आधुनिक परिस्थितियों से गुजर रहा है राजीव गांधी की देन है ,गोष्टी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिसौली हरिओम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर विनय मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरबाज रजी जिला सचिव भाई नुसरत अली जी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष आकाश पाठक उपाध्यक्ष प्रशांत राठोर श्रीमती नेहा खान नितिन आर्य कमरुल हसन नीलेश अग्रवाल ठाकुर दिनेश सिंह जी सता आनंदपाल यामीन आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जी ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights