सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp-Image-2022-08-20-at-6.48.59-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ।ब्राह्मण धर्मशाला में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रुहेला आजम की अध्यक्षता मे एक दिवसीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार जादौन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया जिसमें बांसुरी प्रतियोगिता में कमल किशोर प्रथम, कत्थक में वैष्णवी गुप्ता प्रथम, लोकगीत एकल में शुभी रस्तोगी प्रथम, कृपा दयाल द्वितीय स्थान पर रहे।
लोकगीत सामूहिक में चंचल एंड पार्टी प्रथम, गायन में अद्वितीया, ढोलक में युवराज त्रिपाठी प्रथम, एक्सटेंपोर में शुभी रस्तोगी प्रथम स्थान पर रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में इजहार अहमद के नेतृत्व में आतंकवाद एक समस्या विषय पर आधारित खून की होली ने आगंतुकों का हृदय भावविभोर कर दिया। वही दूसरी और भगवान परशुराम इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित नाटक द्वितीय एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा कलाकारों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, भगवान परशुराम इंटर कॉलेज व केदारनाथ इंटर कॉलेज के कलाकारों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम का संयोजन श्रीष कटियार एवं राहुल चौबे ने किया। निर्णायक मंडल में राजीव भारती एवं सिम्मी नाजिर रहे।
संयोजक श्रीष कटियार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights