बदायूँ । आज जनपद भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा भाव के साथ परम्परागत ढंग से घरो और मंदिरों में मनाया गया कुछ लोगो ने दोपहर में पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। बड़ी संख्या में कृष्णा भक्तो ने रात 12 बजे विशेष पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। मन्दिरो में भी आधी रात को जन्माष्टमी का पर्व मनाया। मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म हुआ तो शंख और घंटे बज उठे। सोहर और बधाई गाकर गाकर पूजा-अर्चना की गई। नंद घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई पड़ने लगी। कुछ जगह कल ही जन्माष्टमी मनाई गई थी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मन्दिरो को बिजली की झालरों और अन्य उपकरणों से आकर्षक ढंग से सजाया गया । लोगो ने घरो में भी मन्दिरो को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इधर दिन में जन्माष्टमी के पर्व पर श्री कृष्ण भक्तों ने जमकर की खीरदारीकी जमकर बिकीं पोशाकें ,और श्रंगार का सामान बाजार में भी रौनक दिखी। दुकानदारों ने बताया कि कोरोना के पिछले दो साल के बाद से बिक्री में इस बार हुआ सुधार