बदायूँ। मदर एथीना स्कूल मेें कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘भारत के स्वतंत्रता सैनानी’। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चे सुंदर-सुंदर आकर्षक परिधानों में भिन्न-भिन्न वेशभूषा धारण किए हुए दिखाई दिये। जिनमें अधिकांश स्वतंत्रता सेनानी, भारत की महान विभूतियों जैसे लक्ष्मीबाई, गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस, राम, कृष्ण, मीराबाई आदि अनेक सुंदर रूपों में सजकर आये। जो कि भारत के स्वर्णिम इतिहास का प्रतीक बनकर वर्तमान में समाज को उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में संगीता रस्तोगी की भूमिका मुख्य रही। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों में हम देशभक्ति और आदर्शों की बात केवल शिक्षा के द्वारा व्याखानों एवं उपदेशों में नहीं भर सकते हैं बल्कि जब वे स्वयं ऐसे चरित्रों को जीवन में आत्मसात करेंगें या अपने समक्ष उनको जीवंत रूप में देखेंगें तो अत्यधिक प्रभावित होंगें एवं उनके बारे मंे जानने हेतु उत्सुक भी होंगें। तब वे उनके आदर्शों एवं महत्व को समझ सकने में समर्थ होंगें।