बदायूँ।सिविल लाइन थाने के इलाके में नवादा बिजली घर ऑफिस और दो दुकानों से एक ही रात में चोरों ने हजारो रुपये की सम्पति चोरी कर ली। पुलिस को अभी तक चोरो का सुराग नही लगा है। चोरो ने कल रात बिजली विभाग के ऑफिस से प्रिंटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इससे पहले नवादा बिजली घर के पास चौधरी इंटरप्राइजेज की दुकान में पीछे से दीवार काट कर घुसे और इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे समेत हजारो का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद शर्मा बीज भण्डार की दुकान में दीवार काट कर घुसे चोरो ने हजारो का सामान चोरी कर लिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। एक ही रात में एक ही स्थान पर तीन जगह चोरी होने से लोगो मे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। अभी तक चोरो का सुराग नही लगा है।