हाथों में तिरंगा लेकर निकाली रैली

180a2683-e072-453b-bd36-35af808d7e37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ : 17 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर बदायूं में “आजादी के अमृत महोत्सव“ के अंतर्गत बुधवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज द्वारा ध्वज फहराया। तदुपरांत राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत गाया गया। शिक्षकगणों ने छात्रों को अमृत महोत्सव के अंतर्गत संपन्न हुए कार्यक्रमों से महापुरुषों के विचारों को अपने व्यवहार में अमल में लाने, स्वच्छता मिशन में प्रतिभाग करने व स्वदेशी को अपनाने को कहा गया। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने समापन  उद्बोधन में समस्त स्टाफ को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया वह छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीस अंत में सभी को मिष्ठान वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। कृषि विज्ञान उझानी में हर घर तिरंगा अभियान तहत 75 कृषकों को पौधा व तिरंगा देकर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जगह-जगह तिरंगा रैली या तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। तिरंगा गुब्बारों एवं झालरों से घर व दुकाने सजी हुई हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगां का कहना है कि इससे देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम का जज्बा और बढ़ेगा। जनपद में देशभक्ति के प्रति अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल बना हुआ है। इस माहौल को और जोशीला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है। तहसीलों, ब्लॉकों, कार्यालयों, संस्थानों, घरों और दुकानों आदि पर हर व्यक्ति हाथ में तिरंगा उठाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहीं सड़कों पर तिरंगा यात्रा या तिरंगा रैली निकाली गईं। तिरंगे के प्रति राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल पहली बार देखने में आया है। इसके साथ ही लोगों को तिरंगे को ससम्मान के साथ उतार कर रखने के लिए भी जागरुक किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights