छठे दिवस छात्राओं के रंगोली एवं फैंशी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

WhatsApp-Image-2022-08-16-at-8.19.10-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

छठे दिवस छात्राओं के रंगोली एवं फैंशी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
बदायूँ। आजादी की 75 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा स्वतंत्रता सप्ताह ” हर घर तिरंगा अभियान के छठे दिवस छात्राओं के रंगोली एवं फैंशी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया साथ ही जिला स्तरीय तिरंगा विथ सेल्फी प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर डॉ वंदना शर्मा ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर किया। ततपश्चात कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में ऑन लाइन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रंगोली एवं फैंशी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश देती रंगोली पर अपने भावों के रंग उकेरे और बहुत ही सुंदर रंगोली बनाकर ग्रुप में प्रेषित की। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु० अंबिका, सलोनी एवं उजाला शंखधार द्वितीय स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर किरन रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ श्रद्धा यादव डॉ उमा सिंह ने निभाई। फैंशी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली वीरांगनाओं के स्वरूप में कु शालिनी सागर (भारत की प्रथम शिक्षिका एवं समाजसुधारक मराठी कवियत्री सावित्री बाई ज्योतिराव फुले के रूप में) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरे स्थान पर शिवांगी (नीरा आर्य के वेश भूषा में, जो आजाद हिंद फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थी जिन पर अंग्रेजों ने गुप्तचर होने का आरोप लगाया) रहीं। तृतीय स्थान पर वैष्णवी (डॉ लक्ष्मी सहगल के रूप में) निर्णायक मंडल में डॉ शिखा पांडेय, डॉ निशी अवस्थी, डॉ श्रद्धा यादव रहीं। महाविद्यालय स्तरीय सेल्फी विथ तिरंगा प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित हुई- फ़ैकल्टी मेम्बर और छात्राओं के मध्य। फ़ैकल्टी मेम्बर में डॉ अनीता सिंह प्रथम, डॉ शिल्पी तोमर द्वितीय और डॉ इति अधिकारी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजिका सरला चक्रवर्ती एवं प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्राओं को इस तरह के आयोजनो में बढ़ चढ़कर प्रतिभागिता करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ उमा सिंह, डॉ शिल्पी, डॉ शुभी भाषीन, डॉ शालू गुप्ता उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights