बदायूं।आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग द्वारा 14 अगस्त को जनपद के पुलिस लाइन ग्राउंड में लखनऊ के जादूगर शहनवाज़ अली ने जादू का शो किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी डॉ0 ओपी सिंह, एडीएम प्रसाशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट, द्वारा किया गया। जनपद के थाना अध्यक्ष आदि जनपद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समापन से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहनवाज़ अली को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संस्कृति विभाग के वृंदावन शोध संस्थान से आये कार्यक्रम समन्वयक करवेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहें।