वजीरगंज में विज्ञान संगोष्ठी हुई

44444
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर होने वाली विज्ञान संगोष्टी में प्रतिभाग करने वाले ब्लॉक के छात्रों की एक प्रतियोगिता ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित की गई । न्याय पंचायत स्तर के विजयी प्रतिभागियों में से क्रमशः प्रथम द्वितीय छात्र को 17 अगस्त जनपद में होने वाली संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वाधान एवं राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निर्देश पर बीएसए के आदेश पर 11 अगस्त को न्याय पंचायत स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी शीर्षक सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियां एवं संभावनाएं का आयोजन किया गया था जिसके विजयी प्रतिभागियों को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग का मौका दिया गया । न्याय पंचायतों के समस्त विजयी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता में से दो छात्रों को 17 अगस्त ज़िले पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया । बताते चलें जनपद पर होने वाली प्रतियोगिता से चयनित दो छात्रों को 7 सितंबर को मंडल में प्रतिभाग कराया जाएगा । ब्लॉक में न्याय पंचायत से विजयी प्रतिभागियों में से आशीष शंखधार ने सिसैया से नीशू यादव ने बगरैन से
प्रियांशु चन्जरी से दिव्यांश पाठक व कुलदीप ने रेहड़िया से तनुज ने कसेर से शिवम नवाबपुरा से धर्मराज कतगांव से युवराज टिकुरी से रानी देवी बरौर ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सहमति उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौर से रानी देवी को प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्जरी से प्रियांशु को द्वित्तीय घोषित किया गया । प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों छात्रों को 17 अगस्त जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा । इस अवसर पर एआरपी समूह में सुभाष शंखधार , राजेश सिंह , अम्बिका , डॉ महीपाल टंडन व संगठन मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद एवं शिक्षक शरद गुप्ता प्रवीण गुप्ता राहुल राठौर मो फैसल अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights