जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ निकाली तिरंगा रैली

DCN_4458
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के आदेश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के तात्वाधान में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के अन्तर्गत आगामी 15 अगस्त, 2022 को भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक ’’स्वतंत्रता सप्ताह” तथा “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जनपद में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन आज दिनांक 11.08.2022 को प्रातः 9ः30 बजे किया गया।
उक्त तिरंगा पदयात्रा का ज़फ़ीर अहमद, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय के गेट संख्या – 2 से न सिर्फ शुभारम्भ किया बल्कि प्रतिभाग भी किया गया। इसके अतिरिक्त आम-जनमानस को संदेश दिया कि सभी नागरिक अपने-अपने घर में नियमानुसार तिरंगा फहराये।  उक्त तिरंगा पदयात्रा जनपद न्यायालय के गेट संख्या 2 से प्रस्थान कर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों से होती हुई वापस न्यायालय के गेट संख्या -2 समाप्त हुई। उक्त तिरंगा पदयात्रा में माननीय न्यायिक अधिकारीगण, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, जिला सिविल बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के विद्वान नामिका अधिवक्तागण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights