उझानी हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल, रैफर

WhatsApp-Image-2022-08-11-at-7.41.15-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

गुरुवार की दोपहर नगर के मौहल्ला गंज शहीदां निवासी नईम (25) पुत्र अमीर अहमद जिला एटा में सरकारी अस्पताल में नौकरी करता है। आज जब वह बाइक द्वारा एटा से अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में थाना मिरहची के कस्बा मारहरा निवासी अमित (35) पुत्र राजेश ने उससे लिफ्ट मांगी तो नईम ने उसे बाइक पर बैठा लिया और दोनों युवक बाइक से जब उझानी आ रहे थे तभी थाना क्षेत्र के बदायूं – मथुरा हाइवे पर बुटला वोर्ड के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों को सड़क पर तड़पते देख राहगीरों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights