उझानी | आज प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियो के साथ मिलकर कोतवाली परिसर सफाई अभिमान चलाकर श्रमदान किया साथ ही उन्होंने चौकी प्रभारियों को सफाई करने के निर्देश दिये ।
गुरुवार को उझानी कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और कोतवाली परिसर के हर कोने से लेकर हर जगह सफाई कर श्रमदान किया। उन्होंने थाना क्षेत्र की पुलिस प्रभारियों को भी सफाई करने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारियों ने चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सफाई कर श्रमदान किया। कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने कहा कि कोतवाली तथा चौकियों पर सफाई रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह हम अपराध का सफाया कर रहे हैं उस तरह हम गंदगी का भी सफाया कर रहे हैं।