हम सब सौभाग्यशाली, मना रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव

547eaf9a-6b9c-430a-97ab-6ab66fcfcb74
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला युवा सम्मेलन का आयोजन विकास भवन बदायूं के सभागार में किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ ऋषिराज, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव एवं पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
   प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्य शाली हैं जो आजादी का अमृत महोत्सव माना रहे हैं, ये देश के लिए और हमारे लिए गौरव के क्षण हैं, उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य तब सफ़ल होगा जब 13 से 15 अगस्त तक जनपद, के प्रत्येक घर में तिरंगा लग जायेगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कोई घर तिरंगा लहराने से छूटना नही चाहिए। उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं को जिम्मेदारी प्रदान की।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि हमें आजादी बड़े ही संघर्ष  और बलिदान से मिली है, युवाओं को चाहिए कि वो क्रांतिकारियों का आश्वासन करे और आजादी के जश्न को विकास में परिवर्तित करें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनेकों संस्मरण सुनाकर युवसिन को प्रेरित किया।  
  जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया तथा हर घर तिरंगा की कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया।  इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डॉ आरके जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह डीपीओ नमामि गंगे, कुंवर विकास पटेल, सुधीर यादव, अखिलेश चौहान, वेदपाल सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, लोकेश यादव, इंद्रजीत सिंह, माधव यादव, अर्जुन सिंह, गीतांजली सिंह, नीरज यादव, स्नेहा पांडे, अमरदीप राठौर आदि अधिकारीयों और वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
 इस अवसर पर प्रमोद कुमार, पूर्वी सक्सेना, विक्रम पुरी, महिमा सिंह, कमलेश देवी, प्रशांत कुमार, ओमपाल, ऋषभ ठाकुर, नेहा बी, रिंकू यादव, राहुल यादव,  कार्तिक शेखर, सुनील कुमार, मयंक तोमर आदि युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीपीओ अनुज प्रताप सिंह एवं अमरदीप राठौर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights