मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा वादों का निस्तारण

August 10, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 13.08.2022 को जनपद-बदायूँ में समय पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
      उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में श्री राजकुमार-तृतीय, नोडल अधिकारी (लोक अदालत) एवं विधिक जागरूकता/न्यायिक प्रबंधन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण के फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघु वाद, सिविल वाद व अन्य प्रकार के वाद निस्तारण हेतु बैठक आज दिनांक-10.08.2022 को आहूत की गयी।  
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेष के अनुपालन में श्री राज कुमार तृतीय, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं एवं श्री मौ0 साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन विवादों के निस्तारण हेतु समस्त बैंक, भारत दूरसंचार एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत अधिनियम की बैठक दिनांक-10.08.2022 को ली गयी। बैठक में, कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, प्री-लिटीगेशन विवादों को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि वे कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
https://youtu.be/Vyp8ALirP7I

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights