समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर आज सपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान के प्रारम्भ व नवीनीकरण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया

IMG_20220810_134537-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बैठक में मुख्याथिति के रूप में सदस्यता अभियान के प्रभारी नवाब इक़बाल महमूद (विधायक व पूर्व मंत्री) मौजूद रहे,बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने की।संचालन भानु प्रकाश भानु ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बैठक को मुख्याथिति के रूप में संबोधित करते हुए नवाब इक़बाल महमूद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव तथा पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव के आवाहन पर आज जनपद बदायूँ में सदस्यता अभियान का आरम्भ हो रहा है।पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता अपने अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाये।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार,महंगाई और अराजकता अपने चरम पर है,थाने व तहसील अराजक तत्वों के दलाली के अड्डे बन चुके हैं।प्रदेश की भोली भाली जनता को साम्प्रदायिकता के नाम पर गुमराह करके भाजपा नेताओं ने डबल इंजन की सरकार बना ली है।किसान,छात्र,नौजवान,व्यापारी,बेरोजगार,बुनकर,अल्पसंख्यक, दलित सहित समाज का हर वर्ग केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है।आगे कहा कि हम सभी की ये जिम्मेदारी बनती है कि युवाओं और मेहनती लोगों को अधिक से अधिक पार्टी का सदस्य बनाकर जोड़ने का काम करे।

बैठक को नि0 जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव,पूर्व विधायक आशीष यादव,बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य,सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,शेखूपर से विधायक हिमांशु यादव,कैप्टन अर्जुन,अवनीश यादव,फखरे अहमद शोबी,अवधेश यादव ने भी संबोधित करके अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आवाहन किया।

इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां,संभल के नि0 जिलाध्यक्ष असगर अली,बलवीर सिंह यादव,सलीम अहमद,मोतशाम सिद्दीकी,सुनील यादव,नजर प्रधान,राजीवराज गुप्ता,शशांक यादव,प्रदीप गुप्ता,ओमवीर सिंह,अशोक यादव,मनोहर सिंह,विपिन यादव,स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह,वैभव उपाध्याय, संतोष कश्यप, चन्द्रकेश यादव,ऋषिपाल दिवाकर,सतेंद्र पाल एड0,फरहत अली,अजमल खान,वीरेंद्र जाटव, महेंद्र प्रताप सिंह,डॉ0 राजवीर सिंह,मोद प्रकाश पाल,लाल मोहम्मद अंसारी,दलवीर सिंह,राहिल,सोमेंद्र यादव,के0 के0 साहू,चन्द्र केश यादव,गयासुद्दीन गुड्डू,अहमद परवेज ,सर्वेश यादव,वासित अली,संजीव यादव,हरभान सिंह,मोहम्मद जावेद,सुभाष यादव,अनूप यादव,अमन भारती,सहदेव सिंह,परविंदर कुमार,नूर अफ़सा,सीता कश्यप,गुड़िया कश्यप,फूलबानो,शांति जाटव,ममता कश्यप, राबिया,प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights