उझानी नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम का पर्व परमपरा गत ढंग से मनाया गया ! जगह जगह ताजिए रखे गए और नियाज़ फातिहा हुई ! देर रात तक लोगों ने ताजियों पर जाकर मेंहदी चढ़ाई और लंगर जारी रहा ! कई जगह शबील के स्टाल भी लगे और लोगों ने बढ़ चढ़कर लंगर ख्वानी का लुत्फ उठाया ! बच्चों ने अपने खिलौने खरीदे वहीं हलवा पराठा के स्टालों पर खासी भीड़ देखने को मिली ! मोहल्ला बहादुर गंज , पठान टोला व गंज शहीदा में खासी रौनक देखी गई ! मानकपुर रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया ! रंग बिरंगी रौशनी में जगमग यह इलाका देखते ही बनता था ! बड़े इमाम बाड़े समेत कई अन्य इमाम बाड़ों में जिक्रे शादत में लोग गमगीन हो उठे ! हजरत इमाम हुसैन की याद में माणकपुर रोड पर जलसा ए शहादत में उलेमाओं ने शहीदाने कर्बला का जिक्र किया जिससे लोग अपने आप को न रोक सके और सबकी आंखें नम हो गईं ! सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल हरपाल सिंह बालियान मय फोर्स के मुस्तैद देखे गए वहीं पालिका प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था ठीक ठाक रही ! गंज शहीदा में भी विशेष रौनक देखी गई ! समीपस्थ गांव मानकपुर में भी ताजियों की धूम रही ! और शानो शौकत के साथ ताजिये उठाए गए और जगह जगह लंगर का दौर चला !, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के पुख्ता इंतजाम देखे गए