बरेली में तिरंगा यात्रा का गुलाब की पंखड़ियों से जोरदार स्वागत

WhatsApp-Image-2022-08-09-at-7.43.45-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। पूरा मार्ग आज तिरंगे झंडो, गुब्बारों, एवम स्वागत बैनर, तोरण द्वार से सजा रहा। तिरंगा यात्रा पर उछाली गई गुलाब के फूलो से पूरा मार्ग गुलाब की पंखुड़ियों से सुगंधित था । सड़कें भी फूल से पटी थीं। आज 9 अगस्त 2022 को डी डी पुरम से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, कोतवाली, पटेल चौक होते हुए कमिश्नरी तक गई। तिरंगा यात्रा में एक खुले वाहन पर बीजेपी सांसद पूर्व मंत्री संतोष कुमार गंगवार, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, विधायक संजीव कुमार अग्रवाल, बीजेपी के नगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा सवार थे। नगर निगम के मेयर उमेश गौतम, गुलशन आनंद, सतीश चंद्र कातीब, डॉ विनोद पागरानी, देवेंद्र जोशी, पवन अरोड़ा, अतुल कपूर, पूनम भल्ला, विनय खंडेलवाल, आदि व्यापारी नेता पैदल चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का जगह स्वागत हुए । चित्रगुप्त चौक पर कायस्थ चेतना मंच के महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, अखिलेश सक्सेना, पार्षद शालिनी जोहरी, कपिल कांत, निर्भय सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ सभा के वेद प्रकाश कातिव, आलोक प्रधान, श्याम दीप, किरण सक्सेना आदि ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का पूरे मार्ग पर व्यापार मंडल आदि ने स्वागत किया। उपजा प्रेस क्लब चौराहे पर निर्भय सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह बंटी, पुत्तन सक्सेना, अशोक शर्मा लोटा, नीरज सक्सेना, राजीव सक्सेना, विजय सिंह, ललित कुमार, शंकर लाल, शुभम, विजय, पंकज शर्मा, विकल्प कुदेशिया आदि ने स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


रोटरी क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल के पदाधिकारियों द्वारा पंजाबी मार्केट पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष आलोक प्रकाश ने बताया कि तिरंगा यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि हमारे लिए पहले हमारा देश है जब हम इसे अपने हाथ मे थाम कर चलते हैं तो हम अपने आप को उस आजादी के आन्दोलन से जोड़ लेते हैं जिसमें हमारे पुरखों ने अपनी कुर्बानी दीं ये भी विषए याद आता है कि उनको कितना कष्ट सहना पड़ा। स्वागत करने वालों में क्लब पैटर्न किशोर कटरू, राजीव खुराना, हेमंत अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, विकास गुप्ता, संतोष कुमार, निखिल अग्रवाल, डॉ अंशु गर्ग, मनमीत सिंह, राजेश अग्रवाल, चंचल कुमार, मनोहर इद्नानी, दिलीप श्रीवास्तव के अलावा विशेष कुमार, सचिन पाठक, वीर सक्सेना, आशीष माईकल उपस्थित थे।


जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने सिविल लाइंस में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया,और 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ सीताराम राजपूत, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, मोहम्मद शादाब, लवलीन कपूर, निसार पहलवान आदि ने स्वागत किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights