बदायूं।सोमवार के लिये शहर से लेकर देहात तक कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । सावन का आज आखिरी सोमवार और कांवड़ियां एवं शिव भक्त सोमवार के लिये आस्था एवं उत्साह के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किये जा रहे हैं। भागीरथ घाट कछला से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियां शहर के गौरीशंकर, बिरुआबाड़ी मंदिर, उझानी के बुर्रा फरीदपुर के अलावा शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक कर रहे । सुबह से शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही फलफूल, धतूरे के साथ ही मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इधर भागीरथ घाट कछला से जल लेकर आने वालों का सिलसिला जारी है। यह सिलसिला पूरे श्रावण मास चलेगा।