ट्रैक्टर – ट्राली पलटने में कांवरियो की मौत की झूठी सूचना देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

police_2_6572526_835x547-m
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | सावन माह के चौथे सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पीआरवी पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से कई कांवरियों की मौत की झूठी सूचना दे डाली । सूचना मिलने पर पुलिस, पीआरवी, एम्बुलेंस व थाना कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी करने पर मालुम हुआ किसी ने पुलिस को छकाने के लिये झूठी सूचना दी है। पुलिस झूठी सूचना देने वाले को तलाश रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पीआरवी पुलिस को ननाखेडा मार्ग पर कांवरियों की ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने से कई कांवरियों की मौत की झूठी सूचना दी । पीआरवी पुलिस ने उझानी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह को सूचना दी । कोतवाल ने कांवरियों की ट्रैक्टर – ट्राली पलटने की सूचना सी०ओ० शक्ति सिंह को दी । सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस, पीआरवी 112, एम्बुलेंस व थाना कादरचौक पुलिस ननाखेडा मार्ग पर पहुंच गई । लेकिन पुलिस को कहीं कोई ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटी नहीं मिली । पुलिस ने ननाखेड़ा मार्ग पर ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी की तो पता चला कि यहां पर ऐसी कोई घटना नहीं घटी है । पुलिस को किसी ने झूठी सूचना दी । परेशान होकर पुलिस वापस लौट गई ।
इस सम्बन्ध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। झूठी सूचना देने वाले को बख्शा नहीं जायेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights