सड़क हादसे में दो शिव भक्त श्रृद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

index
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | श्रावण मास के चौथे रविवार को माँ भागीरथी गंगा घाट से जल भरने जा रहे बाइक सवार व स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल हो गये । घायलों को एम्बुलेंस ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार श्रृद्धालु की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल दूसरे श्रृद्धालु का प्राथमिक उपचार किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सावन मास के आखिरी रविवार को कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट से थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी धर्मसिंह (38) पुत्र पृहलाह बाइक द्वारा जल भरने जा रहा था वह जैसे ही थाना क्षेत्र में बदायूं – कछला मार्ग पर मैंथा फैक्ट्री के समीप पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो जिसे एम्बुलेस ने उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं जिला पीलीभीत थाना सुनगढ़ी के 50 वर्षीय रूपसिंह लोधी स्कुटी द्वारा कछला माँ भागीरथी गंगा घाट से जल भरने आये थे वह जैसे ही उझानी थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे स्कूटी सवार रुपसिंह घायल हो गये । स्कूटी सवार को एम्बुलेंस ने उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने चोटिल रूपसिंह का प्राथमिक उपचार किया |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights