ब्राहम्ण महिला जागृति मंच के तीज उत्सव मे महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा

2f944b88-47da-4719-993a-3232878d36c5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

तिरंगा फहराकर घर घर तिरंगा अभियान का लिया संकल्प

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर के नवगठित ब्राहम्ण महिला जागृति मंच द्वारा आज बदायूं क्लब सभागार में विराट स्तर पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

देर शाम तक चले आयोजन में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। गीत, नृत्य, चुटकुल, पुरानी यादों, तीज की कथा, रोचक गेम्स तम्बोला, हाउसी, सरप्राइज आदि से सराबोर रहा कार्यक्रम। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

सरस्वती वन्दना के साथ शुभारम्भ हुआ। संस्था की ओर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई देते हुये कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उनको आगे बढ़ने का माध्यम प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सलोनी पाठक, मधु शर्मा, ऋचा अशेष, श्रुति शंखधार ने गीत प्रस्तुत किये। सुनीती उपाध्याय, शुभि शर्मा, काजल दुबे, राशि पाठक, नंदिनी शर्मा, अमिता उपाध्याय, सीमा शर्मा, स्वाति पाराशरी, रिंकी शर्मा आदि ने नृत्य प्रस्तुत किये।

विभिन्न गेम्स में प्रतिभाग करने कर जीतने वाली महिलाओं को उपहार प्रदान किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में घर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी महिलाओं ने तिरंगा फहराकर संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी वहां आकर सभी महिलाओं के जोश को नमन करते हुए आगामी 12 अगस्त से 13 अगस्त तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया।

आयोजन समिति की सदस्य सुनीति उपाध्याय, ऋचा अशेष, सलोनी पाठक, श्रुति शंखधार, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ, नीलू शर्मा व तनु श्रोत्रिय ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मंजुल शंखधार, रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, संगीता शर्मा, रीता पाण्डेय, रेनू त्रिवेदी, राना पाण्डेय, रेनू शर्मा, उपासना शर्मा, अनुपम शर्मा, रेखा शर्मा, मीनू राज, भारती मिश्रा, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights