बदायूं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय ने अवगत कराया है कि शासनादेशानुसार आज 07 अगस्त 2022 दिन रविवार को कोविड-19 की बूस्टर डोज के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के वह सभी व्यक्ति जिन्होंने कोविड-19 की द्वितीय डोज लगवा ली है और द्वितीय डोज के बाद 6 माह पूरे हो गये हैं यह भी व्यक्ति दिनांक 07 अगस्त 2022, दिन रविवार अपने ब्लाक के अन्तर्गत संचालित विशेष टीकाकरण सत्रों पर पहुँचकर कोविड-19 की बूस्टर डोज निःशुल्क लगवा सकते हैं। यह निःशुल्क डोज आजादी का अम्रत महोत्सव के तहत निःशुल्क लगायी जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। जिसके अन्तर्गत पूर्व में लगवाये गये टीकाकरण के मोबाइल नम्बर द्वारा वेवासाइट बवूपदण्हवअण्पद पर स्लोट बुक कराया जा सकता है।