डीएम ने घायल थाना प्रभारी का जाना हाल

IMG_3279
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वजीरगंज के अन्तर्गत सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती घायल वजीरगंज थाना प्रभारी प्रकाश सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि घायल थाना प्रभारी को जिला चिकित्सालय रेफर वहां बेहतर उपचार किया जाए।
बता दें कि पुलिस चौकी बगरैन के गांव पेंपल निवासी सुखवीर (20) पुत्र जयपाल सिंह खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया और थाने जाकर 26 जुलाई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिजन बार-बार थाने के चक्कर लगाते रहे। शनिवार को सुखवीर के खेत के पास एक बाग में उसका कंकाल मिला। सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने विरोध किया तो थाना पुलिस को सूचित करके मौके पर बुलाया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा दिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे थाना प्रभारी वजीरगंज प्रकाश सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए गांव में अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights