मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपाईयों ने जामा मस्जिद पहुँचकर तिरंगा भेंट किये

8057ecf7-71c8-4cfb-97ae-fdab58c23ac2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामा मस्जिद शम्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एंव सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के बीच तिरंगा वितरण किया और उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं।
इस अवसर पर जामा मस्जिद शम्सी के सचिव तनवीर अहमद खान को तिरंगा सौंपे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घर- घर में तिरंगा फहराने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है, साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपने साथ जोड़ा जा रहा है। कहा अभियान को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने को कहा।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सभी नागरिकों से आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर तिरंगा फहराकर या सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को गति देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के नागरिक एकजुट होकर छतों पर गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहराए या इससे अपने घरों को सजाएं।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव आशीष शाक्य अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शीराज़ अल्वी सलीम हलचल तस्लीम फैसल खान फैसल खालिद इंतजार हुसैन लईक उद्दीन सैयद आदिल अली नसीम खान नदीम अफज़ाल पहलवान सलमान खान अनस फय्याज दानिश अल्वी अजीम फय्याज नासिर अली मोहसिन ज़िया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights