मदर एथीना स्कूल के एथेनियन साइंटिस्ट ने ‘साइंस क्विज’ में दिखाया जलवा

88888888
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-9 से 12 हेतु आयोजित ‘साइंस क्विज’ के फाइनल राउंड में आज पाँच चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कल ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को चार दलों में विभाजित किया गया जिनके नाम भारतीय वैज्ञानिकों एवं अंतरिक्ष यात्रियों के नाम पर टीम रमन, टीम कलाम, टीम कल्पना चावला एवं टीम आर्यभट्ट रखे गये। प्रतियोगिता के पाँचों चरणों में बेहतर से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम कलाम 51 अंकों के साथ अपनी विद्वता का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान पर रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कक्षा-10 (अ) के अभिषांक ने किया। इसके अलावा उसी के साथ दृष्टि शर्मा कक्षा-12, अभिषेक कक्षा-11 एवं तूबा खान कक्षा-9 ने भी अच्छा बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को विजय दिलाई। टीम कल्पना चावला 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। विजयी टीम कलाम को 2100 रूपये का नकद पुरस्कार एवं टीम के चारों सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र तथा मेडल प्रदान किये गये साथ ही चारों टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभिषांक को शील्ड भी प्रदान की गई। प्रतियोगिता का आयोजन समन्वियका कु0 कोमल पाठक एवं विज्ञान के शिक्षक शशांक सपरा के निर्देशन में किया गया। संचालन जेनिफर मैसी और अंकुर सक्सेना ने किया। निर्णायक मंडल में प्रॉक्टर पंकज सिंह एवं विपिन सक्सेना की भूमिका अहम रही।


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजयी टीम कलाम को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाकी अन्य दलों को भी भविष्य में और अधिक मेहनत कर श्रेष्ठ परिणाम अर्जित कर अपनी प्रतिभा को और निखारने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओें से बच्चों में आत्मविश्वास एवं मनोबल के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया में भी वृद्धि होती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights