डेंगू एवं मलेरिया से बचाव को जागरूकता रथ हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

05047ddd-ce93-4698-bffc-1c05f7c1b6b1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।डेंगू एवं मलेरिया के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने शुक्रवार को मुख्य जिला विकास अधिकारी ऋषि राज सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण वार्ष्णेय जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर तहसीन एवं जिला मलेरिया अधिकारी योगेश्वर सारस्वत ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सहयोगी संस्था गोदरेज की एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत संचालित यह जागरूकता रथ बदायूं नगर निगम क्षेत्र के साथ ही जिले के 100 गांव में पहुंचेगा जहां लोगों को मलेरिया एवं डेंगू के बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा परियोजना का संचालन उत्तर प्रदेश के 4 जिले बदायूं बरेली कानपुर लखनऊ जिले के संवेदनशील मलेरिया एवं डेंगू प्रभावित गांव में नवंबर 2019 विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एंबेड परियोजना के माध्यम से लोगों के व्यवहार में मलेरिया से बचने के उपाय और उपचार के संबंध में जन जागरूकता लाने के साथ समय पर मलेरिया की जांच संपूर्ण उपचार और लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है मलेरिया और डेंगू का उपचार कब और कहां प्राप्त किया जा सकता है बुखार आने पर खून की जांच कराने मलेरिया का उपचार लेने कीटनाशक मच्छरदानी का नियमित उपयोग लोगों में जागरूक करेगा बदायूं जिले के ब्लॉक में जागरूक संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा मलेरिया रथ को रवाना किए जाने के दौरान मलेरिया विभाग से सभी मलेरिया निरीक्षक फैमिली हेल्थ इंडिया के जिला समन्वयक साक्षी पवार , प्रोजेक्ट एसोसिएट बृज लता यादव एवं परियोजना मे कार्यरत सभी बीसीसीफ आदि मौजूद रहे|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights