पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 37वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

6666666
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता जी की 37 वीं पुण्यतिथि पर 55, पुराना किला स्थित कोठी में डॉ अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के तत्वाधान में बाबू जी के परिजनों समर्थकों व अनुयायियों की मौजूदगी में दी गई श्रद्धांजलि । इस अवसर पर बाबू जी की पुत्र वधू श्रीमती अल्का दास गुप्ता चेयर पर्सन बी.बी.डी ग्रुप उनके पौत्र विराज सागर दास प्रेसिडेंट बी.बी.डी. ग्रुप तथा बाबू जी की पौत्री सोनाक्षी दास ने अपने माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही बाबू बनारसी दास जी के पुत्र व बी.बी.डी. ग्रुप के अधिशासी निदेशक आर.के. अग्रवाल ने अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया।

इसी क्रम में बाबू जी के निजी सचिव रहे श्री धर्म सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 1979 को बाबू जी उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बने और 18 फरवरी 1980 तक उन्होंने प्रदेश की बागडोर संभाली इस छोटे से कार्यकाल में उन्होंने सहकारिता राज्य कर्मचारियों, शिक्षा, कानून व्यवस्था, भाषा व कौमी एकता की अनूठी मिसाल कायम की जो आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, कैलाश पाण्डेय, सुशील दुबे, डॉ. रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, बाबू जी के पूर्व निजी सचिव धर्म सिंह, अचल मेहरोत्रा, संदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद डॉ. पी.एस जायसवाल, चंद्र प्रकाश गोयल, राजीव बाजपेयी पूर्व पार्षद, निहाल खान, कमल वाल्मीकि, श्रीमती वन्दना राज अवस्थी, उमा गुप्ता, शान बक्षी, आषा मौर्या, प्रिया गुप्ता, चन्द्रा रावत, आशा गुप्ता, ऊषा वाल्मीकि, नीतिका भारती, अतीक अंसारी, सर्वेश अवस्थी, नृपेन्द्र सिंह, धीरज गुप्ता, विशाल सिंह, मो. साहिल खान, मयंक मिश्रा, सुनील यादव, सनी कश्यप, राम प्रसाद, एवं अशोक सिंह आदि ने भी बाबू जी को नमन किया।

( अशोक सिंह )
मीडिया कोऑर्डिनेटर
बी.बी.डी. ग्रुप
मो0-988915160

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights