बीकॉम कम्प्यूटर विभाग ने
विद्यार्थियों को वितरित किया तिरंगा*

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर ।स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीकॉम कंप्यूटर विभाग की ओर से हर घर तिंरगा कार्यक्रम के अन्तर्गत 125 छात्र-छात्राओं को तिंरगा वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल व मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विपुल भट्ट ने पिंगली वेंकैया के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा जो पसीने से भीगता है वही इतिहास को रचता है, स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय युवाओं ने तिरंगे की शान की खातिर अपनी जान भी गवाई। आज युवाओं का फर्ज है कि तिरंगे के सम्मान को बढ़ाएं और सभी अपने घर पर 11 से 17 अगस्त के बीच तिरंगा लगाएं।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। बी कॉम कंप्यूटर की प्रभारी डा बृज लाली के संयोजन में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ रूपक श्रीवास्तव ने किया । डा अपर्णा त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ कमलेश गौतम, डॉ जगदीश कुमार, डॉ अजय वर्मा, डॉ सचिन खन्ना, जागृति गुप्ता, प्रकाश वर्मा, प्रतीक्षा मिश्रा आदि शिक्षकगण के साथ सतरूपा गुप्ता, रिया रस्तोगी, सागर रस्तोगी, अवधेश शर्मा, नवीन, इरबाज़, प्रियंका, गौरविता शुक्ला, सोनाली, आराधना, पारुल, संघर्ष, कनिका अग्रवाल, वैभव देवल, आरती चौरसिया, आदर्श शर्मा, समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights