पांच थानाध्यक्ष सी जे एम कोर्ट मे तलब,महकमे मे मचा हड़कम्प

88b9f8cb07849d06ceb8ad6494cb5e5d_original
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी समेत कई थानाध्यक्ष लगातार कर रहे थे कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तीन थानाध्यक्ष 8 को 2 थानाध्यक्ष 9 अगस्त को स्वयं पेश होकर देंगे स्पष्टीकरण

बदायूं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने लगातार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना को लेकर 5 थानाध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है उझानी थानाध्यक्ष समेत लगातार कई थानाध्यक्ष उच्च न्यायालय से जारी आदेशिकाओ की तामील नहीं करा रहे थे जिस कारण कोर्ट ने पांचो थानाध्यक्षो को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है ।


उच्च न्यायालय प्रयागराज से कई पत्रवलियों को लेकर जारी आदेशकाओ की तामील कराने में थानाध्यक्ष लगातार लापरवाही कर रहे थे पिछले दिनों उझानी थानाध्यक्ष कई मामलों में स्पष्टीकरण देना पड़ा
मंगलवार को फिर एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने उझानी थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत रुप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है वही इसके साथ साथ थानाध्यक्ष सिविल लाइन ,अलापुर , उझानी थानाध्यक्षों को 8 अगस्त व दातागंज ,बिसौली थानाअध्यक्ष को 9 अगस्त को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया कोर्ट ने सभी थानाध्यक्षों को नोटिस दिया है नोटिस में यह भी उल्लेख किया है कि अगर संबंधित थानाध्यक्ष ने नियत तिथि पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण नही दिया व उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओ की तामील नहीं कराई तो उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई की जायेगी।
अधिवक्ता सुधीर कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights