न्यूरिया।लंबे समय से चल रहे वांछित गैंगस्टर के नामित इनामी दो अभियुक्तों को न्यूरिया पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी जाहिद उर्फ छोट पुत्र साबिर मोहल्ला तिगड़ी निवासी राशिद पुत्र जमील अहमद गैग एक्ट के नामित फरार चल रहे थे जिन को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी थी लेकिन सफलता नहीं मिल पायी थी उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा इनकी गिरफ्तारी पर दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था पुलिस ने आज दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 315 बोर का देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक नायजाज चाकू बरामद हुआ है दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया है रिपोर्टर सुमित राठौर