बदायूं। अपर जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए रमाशंकर सिंह व प्रवीण सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक नगर के स्थानांतरण के विदाई समारोह के उपलक्ष में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन बदायूं के हाल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। रमाशंकर सिंह ने जिला बार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जिला बार के अधिवक्तागणों को मेरी आवश्यकता पड़ने पर मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। वही बार के अधिवक्तागणों की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे किसी तरह का कष्ट नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा बैंच और बार से संबंध मधुर रहे हैं और हमेशा मधुर रहेंगे इसी के साथ अधिवक्तागणों का आभार व्यक्त किया। वही प्रवीण सिंह चौहान ने कहा यहां के अधिवक्तागण व्यवहार कुशल व अनुशासित है। और भरपूर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं। जिला बार के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर ने रमाशंकर सिंह को प्रत्येक चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं प्रेषित की वही मनोज मोहन वर्मा व जिला बार के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने प्रवीण सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला जज जफीर अहमद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा, सुनील कुमार पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थति में अपर जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए रमाशंकर सिंह व स्थानांतरित प्रवीण सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक नगर को विदाई दी गई। इस दौरान विवेक शर्मा पूर्व महासचिव, मेहताब हुसैन, राम प्रकाश त्यागी, विनीत सक्सेना, दिनेश सिंह, जियाउर रहमान, समीर, अमित गौड़, विपिन सक्सेना, सुधीर कश्यप, अंकित सक्सेना, अजय सिसोदिया आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।