कांवरियों की बाइक आपस में टकराईं , 3 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को प्रयागराज वाराणसी हाईवे के मिर्जामुराद थाने के खजुरी ओवरब्रिज सावन में हाईवे का एक लेन कांवडियो के लिए आरक्षित रखा गया है ताकि कांवरियों को काफी आने और जाने में कोई दिक्कत ना हो. बावजूद एक ही लेन पर आमने-सामने इन दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई. एक बाइक पर तीन लोग प्रयागराज से जल लेकर काशी आ रहे थे. जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन कावड़िए काशी में  जलाभिषेक के बाद प्रयागराज की तरफ जा रहे थे. खजुरी ओवरब्रिज पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई. बाइक सवार 15 फिट तक घसीटते चले गए. बाइक के परखच्चे उड़ गए और पूरी सड़क पर खून ही खून बिखर गया. ये हादसा देख हर कोई सहम गया. मौके  पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया. एक ही बाइक से नैनी के सनईपुरवा निवासी विनय पटेल और महेवा नैनी के रहने वाले अंकित और  श्याम बाबू  प्रयागराज से आ रहे थे. तीनों प्रयागराज से जल लेकर काशी  विश्वनाथ को चढ़ाने आ  रहे थे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जबकि दूसरी तरफ से भदोही के गुलौरी निवासी दीपक तिवारी अपने साथी तेजधर तिवारी के साथ प्रयागराज की तरफ जा रहे थे. खजुरी ओवरब्रिज के पास बाइके भिड़ गई. घटनास्थल पर विनय पटेल व अंकित की मौत हो गई. जबकि उनके साथी श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर दूसरी बाइक  पर  सवार दीपक तिवारी घायल हुए तो उनके साथी तेजधर तिवारी ने दम तोड़ दिया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights