कछला हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने दो काबड़ियो को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

5e81325d-a1f0-4535-a38e-a32784c6dc6a
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । सावन मास के तीसरे रविवार को कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट से दो कांवरिये जल लेकर अपने गांव जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के गांव के समीप कांवरियो भरे ट्रैक्टर – ट्राली ने पैदल जा रहे कांवरियों को टक्कर मार दी जिससे दोनों कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक कांवरिये की मौत हो गई वहीं दूसरे कांवरिये को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम हसनगंज निवासी शंकर लाल (35) पुत्र रामकुमार व इसी गांव का नरेंद्र पुत्र देवराज कोतवाली उझानी के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने आये थे ।आज सुबह जब दोनों कांवरिये जल लेकर जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के ग्राम दहेमू के समीप पहुंचे तभी पीछे से कावड़ लेकर आ रही ट्रैक्टर – ट्राली ने दोनों कांवरियो को टक्कर मार दी । ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कांवरिये शंकरलाल व नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये । आनन – फानन में पुलिस ने घायल दोनों कांवड़ियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान कांवरिया शंकरलाल की मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे कावड़िया को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। पुलिस ने शंकरलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने राजकीय मेडिकल पहुंचकर घायल कावड़िया का हाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights