हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर कांवड़ियों की अपार भीड़ उमड़ी

0536d9d7-5bb3-4aa0-a9cd-20eb854557da
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भगवा,केसरिया और राष्ट्रीय ध्वज सड़को पर छाया
डीजे की भरमार,सभी शिव की भक्ति में डूबे
सड़के कांवड़ियों से खचाखच भरी
बदायूं। तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब आज हाइवे से लेकर शहर गांव की सड़कों पर उमड़ पड़ा।
आज बरेली के कांवड़िये का एक जत्थत कछला गंगा घाट जाने को नगर में प्रवेश किया तो नगर से लेकर कछला तक सड़क पर कांवड़िये का पूरी तरह कब्जा हो गया,सड़क पर कांवड़ियों के अलावा अन्य कोई नजर नही आ रहा था। इस जत्थे में बहुत बड़ा डीजे ओर हजारो कांवड़िये थे,बच्चे से लेकर बूढ़े तक डीजे की धुनों पर जमते धितकते बढ़े जा रहे थे। कछला गंगा से जल लेकर यह जत्थत दोपहर बाद वापस लौट गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बदायूँ शहर में आज कछला गंगा से जल लेकर बरेली के कांवड़िये का जत्थत शाम को शहर में पहुचा तो सड़को पर ट्रैफिक जहाँ का तँह तहत गया। सड़को पर कांवड़ियो के सिर ही सिर नजर आ रहे थे। भामा शह चौराहे पर सड़के कांवड़ियों से खचाखच भर गई। लालपुल,कचहरी,पुलिस लाइन चौराहा,इंद्रा चोक,दातागंज तिराहा,शहवाजपुर, खेड़ा नवादा होते हुए बरेली रवाना हो गए। इस जठते मे कई डीजे ओर हजारो कांवड़िये शामिल थे। आज का यह सबसे बड़ा जठता था। जिसमे अनेक ट्रेक्टर ट्राली,अन्य वाहन ओर बहुत बड़ी संख्या पैदल कांवड़िये की थी। इनके शहर से होकर गुजरने की जानकारी होते ही इसे देखने और स्वागत करने को शहर के कांवड़ मार्गो पर हर आयु वर्ग के हजारो लोगो की भीड़ सड़को पर उमड़ पड़ी। दुकानों,घरो की छतों पर देखने वालों की अपार भीड़ थी। हजारो कांवड़ियों के जठते को शहर से सकुशल निकालने ओर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights