मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुएं में गिरी कार, महोबा के छह बरातियों की मौत

0
2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महाेबा। एक ऐसा घर जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, तैयारियां चल रही थीं और निरंतर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। अचानक उस घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां खुशी से कुछ देर पहले तक लोग झूम रहे थे वहां अब ये स्थिति है कि लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। अपनों की असामयिक मौत पर घर की दीवारें लोगों के करुण क्रदंन की गवाही दे रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश के छतरपुर गई थी बरात-

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के स्वासामाफ निवासी लखन अहिवार के लड़के की बरात मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर गे गांव दीवान जी का पुरवा गई हुई थी। बरात देर रात गांव पहुंची थी। बोलेरो मालिक छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे। इसमें नौ बराती सवार थे। रात को गाड़ी बैक करते समय अंधेरा होने से वह समझ नहीं सके। घटना की सूचना थाने में पहुंची तो पुलिस फोर्स भी आ गया और लोगों की मदद से बरातियों को निकालने का प्रयास होने लगा। बोलेरो सवार नौ लोगों में से छह की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद तीन लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। उक्त हादसे का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

इन लोगों की हुई मौत 

मरने वालों में 50 वर्षीय घनश्याम अहिरवार, 35 वर्षीय राम रतन अहिरवार पुत्र आमना, 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र हरप्रसाद, 30 वर्षीय राजू कुशवाहा, 35 वर्षीय छत्रपाल सिंह, 28 वर्षीय रामाधीन, शामिल हैं। घायलों में 28 वर्षीय तेजराम, 20 वर्षीय चेतराम, 17 वर्षीय लक्ष्मण को बचा लिया गया है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights