हरियाली तीज महोत्सव 2022 में हुईं डांस, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता

43c7c548-a2cc-412f-adb7-e17bffd3dd2c
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। एस एस वी इंटर कॉलेज में आज हरियाली तीज महोत्सव 2022 में डांस, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता की धूम रही।
एस एस वी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर बरेली में आज हुए कार्यक्रम में एस एस वी इंटर कॉलेज व एस एस वी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर बरेली की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में छात्राओं व अध्यापिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और डान्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि सावन महीने में बारिश होने से चारों ओर हरियाली नजर आती है। मॉनसून मौसम भीषण गर्मी से राहत पहुंचाता है। इससे मन शांत और खुश रहता है। हरे रंग को प्रकृति का भी रंग एवम सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता कि भगवान शिव को हरा रंग बहुत ही पसंद है। यह रंग बुध का भी माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में बुध को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसलिए आप हरियाली तीज के दिन कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इस रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। यही कारण ही हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उषा शर्मा, नीता शर्मा पल्लवी मिश्रा, ख़ुशबू गुप्ता, ज्योति पाठक, सरिता देवी शर्मा, दिव्या सक्सेना, विनीता सिंह, प्रिया, कोमल मलिक, कोमल गंगवार, भावना पाल, नेहा शर्मा व कोमल सक्सेना आदि ने भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights