बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

IMG_4261
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगलों के कटान पर रोक लगाने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने की बात कही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में  नितिन यादव, अन्विता वार्ष्णेय,अक्षिता माहेश्वरी, निहारिका माहेश्वरी, कीर्ति शंखधार आदि ने मनमोहक चित्रकारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय , निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों को संदेश दिया कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है और कहा कि खनन, कारखाने लगाने आदि के लिए जंगलों की बेतहाशा कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा कि 28 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे जीव-जंतु, वनस्पतियां को बचाना है। जल, जंगल और जमीन के बिना हमारी प्रकृति अधूरी है। इस अवसर पर सोनल शर्मा, मुहम्मद तौहीद, साजिद रजा, सुमित श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights