गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर विराट दीपयज्ञ व औषधीय पौधों का पूजन किया

9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा के 75 वें जन्मदिवसोत्सव भारतीय संस्कृति के अनुरूप मना। विराट दीपयज्ञ और औषधीय पौधों का पूजन हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। लोककल्याण की कामना की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


गायत्री शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा और परिब्राजक सचिन देव ने वेदमाता गायत्री और समस्त देवशक्तियों के आह्वान के साथ विराट दीपयज्ञ संपन्न कराया। उपाचार्य सुरेंद्र नाथ शर्मा ने शक्तिकलश का पूजन कराया। मातृशक्ति माया सक्सेना, ममता पाल, राजेश्वरी, दया शर्मा और ओमवती श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में देवकन्या दीप्ति शर्मा, खुशबू शर्मा, लवकुश, प्रज्ञा, भूमि, राधा ने गायत्री मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा में सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।


आत्मीय परिजन नरेंद्र कुमार, ध्रुव यादव, ललतेश कुमार, भवेश शर्मा, मदन लाल झा ने वेदमंत्रोच्चरण के साथ सुखपाल शर्मा को औषधीय पौधे प्रेमोपहार भंेट किए। इस मौके पर राजेश्वरी, रामनिवास शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, राजीव, मृत्युंजय, हेमंत, सौम्या, रीना, आरती आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights