बदायूँ के हर घर में लहरायेगा तिंरगा : राकेश मिश्र अनावा

98e9dc86-1a88-4bd2-8379-22a46718f477
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

9, 10 को जिले भर में निकाली जायेगी प्रभात फेरी : राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को विधानसभा, मण्डल, शक्ति केंद्र स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख और सदस्य जिला पंचायत को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी 15 अगस्त को विश्व में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 25000 तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा 9,10 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय एवं देहात क्षेत्र में जगह-जगह विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 11 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता महापुरुषों की मूर्तियों पर साफ- सफाई एवं माल्यार्पण करेंगे। 13, 14 और 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराये यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री/संयोजक हर घर तिरंगा अभियान सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता पूर्व विधायक कुशाग्र सागर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल अरविंद शर्मा सुरेश राठौर महामंत्री एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह शिशुपाल शाक्य दिनेश कुमार सिंह यादवेंद्र शाक्य ओमकृष्ण सागर अमित पाठक शिवम सिंह विक्रांत यादव केसी शाक्य वीरेंद्र राजपूत अनेकपाल सिंह वीरेन्द्र राजपूत बीएस मौर्य शारदेन्दु पाठक शैलेंद्र मोहन शर्मा आशीष शाक्य अमित सिंह किशन चन्द्र शर्मा केशव चौहान गोविंद पाठक अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार अनुज माहेश्वरी जितेंद्र साहू अखिल अग्रवाल निगमेश्वर मिश्रा संजीव पहलवान देवसिंह यादव राधेश्याम वर्मा अजय तोमर ओमप्रताप सिंह राजीव तोमर संदीप चौहान ज्ञानेंद्र चौहान अनुराग दिक्षित समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights