पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर याद किया

188d7b1c-06db-46c8-9fe1-8a9520e96734
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय परिवार की ओर से विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई० क्यू०ए० सी०) के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज दिनाँक: 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय परिवार की ओर से विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन् किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बुलंद सोच रखने वाले ‘मिसाइलमैन’ अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम (एपीजे अब्दुल कलाम) भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं। ऐसी महान सख्शियत ने जब देश के सर्वोच्च पद यानी 11वें राष्ट्रपति की शपथ ली थी तो देश के हर वैज्ञानिक का सर फख्र से ऊंचा हो गया था। कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना से छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही महान व्यक्तित्व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्राओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने एवं स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागरकरने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ अनीता सिंह, डॉ इति अधिकारी डॉ निशी अवस्थी, डॉ उमा सिंह गौर ,गौरव सिंह, धर्मेंद्र,सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights